शादी में हुआ था विवाद, एक साल बाद छोटू को मार दी चाकू, हालत गंभीर

News Ranchi Mail
0

                                                                             


  

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया. घर से बाजार जाते समय छोटू कुमार नामक युवक को 4-5 अज्ञात लोगों ने घेरकर कई  बार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जाता है कि जब छोटू कुमार अपने घर से मार्केटिंग के लिए निकला था. रास्ते में अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर छोटू को गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. छोटू के पिता उमाकांत कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक छोटी सी बात पर विवाद हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए यह सुनियोजित हमला किया था. उमाकांत कुमार के अनुसार, हमलावरों की नीयत हत्या की थी और यदि समय पर स्थानीय लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते तो उनके बेटे की जान जा सकती थी.

मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है. घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके.

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर पुरानी दुश्मनी के चलते ऐसे हमले बढ़ रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. परिवार छोटू कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए न्याय की मांग कर रहा है. नवादा जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाएं एक बार फिर प्रशासन के लिए चुनौती बन गई हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !