भागलपुर शूटआउट केस: EO के बाद चेयरमैन की भी मौत, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर की थी फायरिंग

News Ranchi Mail
0

                                                                            


भागलपुर में हुए गोलीकांड मामले में अब सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार उर्फ गुड्डू की मौत हो गई है. अभी तक पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. चेयरमैन के शव को पटना से पुलिस एस्कॉर्ट के साथ जिले की सीमा तक लाया जाएगा, जहां से भागलपुर पुलिस उसे पैतृक आवास तक पहुंचाएगी. बता दें कि बीती 28 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे 3 बदमाशों ने नगर परिषद ऑफिस में घुसकर चेयरमैन राजकुमार गुड्डू और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस घटना में EO कृष्णा भूषण की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई थी, जबकि चेयरमैन राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इस घटना का पूरा खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसमें करीब 3 से 5 बदमाश अपराधी हाथ में झोला लेकर चैंबर में दाखिल होते दिख रहे हैं. जब बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की तो कृष्ण भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए थे. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें चैंबर से बाहर खींचकर चार गोलियां मारी थीं. इस दौरान राजकुमार गुड्डू भी को भी गोली लगी और गोली उनके फेफड़े में फंस गई थी. नाजुक हालत में उन्हें पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी शनिवार (9 मई) को मौत हो गई.

वहीं इस घटना के मास्टरमाइंड रामधनी यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. मुठभेड़ के दौरान रामधनी के सीने में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए भागलपुर एसएसपी ने बताया था कि ईओ कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी ने रामधनी यादव ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था. जब पुलिस टीम उसके साथ हथियार बरामद करने गई थी, तब रामधनी के कुछ सहयोगियों ने पुलिस टीम का पीछा करना शुरू कर दिया और उन पर फायरिंग कर दी. 

इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर रामधनी यादव ने भी गोलीबारी की. जिसमें डीएसपी (DSP) नवीन कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. पुलिस की जवाबी फायरिंग में रामधनी यादव को भी गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया था. घायल रामधनी और डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुख्य आरोपी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !