बेतिया में चर्चित 3 बच्चों को नदी में फेंक हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है. तीनों बच्चों को उसके पिता ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने नहर में फेंक हत्या की थी. इसका खुलासा बेतिया पुलिस ने किया है. बेतिया पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मां ने ही एक-एक दो बच्चों को नहर में फेंका और फिर दूध मुंहे बच्ची के साथ खुद नहर में कूद गई. तीनों बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई, लेकिन तीन बच्चों की हत्यारिन ललिता देवी नहीं डूब पाई, जिसके बाद उसने शोर मचाया कि उसका पति रामबाबू यादव ने सभी को नहर में फेंका था.
इस पूरे मामले का खुलासा बेतिया पुलिस के जांच से हुई है. पति रामबाबू यादव के आवेदन पर पुलिस ने जांच किया, तो चौंकाने वाला मामला का खुलासा हुआ. तीनों बच्चों की मां ही हत्यारिन निकली. तीनों बच्चों में एक बेटा और दो बेटियों की मौत हुई है. पुलिस ने आरोपी मां ललिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है.
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, जिस समय की घटना है उस समय पति घर पर था. महिला खुद तीनों बच्चों को लेकर लोहियारिया नहर पहुंची थी और एक-एक कर दो बच्चों को नहर में फेंक दिया फिर दूध मुंहे बच्ची के साथ कूद नहर में कूद गई थी.
बता दें कि 23 जून, 2026 मंगलवार को चनपटिया थाना अंतर्गत भंगहा गांव के रामबाबू यादव के ऊपर यह आरोप लगा था कि पारिवारिक विवाद में अपने तीन बच्चों समेत पत्नी को लोहियरिया पुल में फेंक दिया था. तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी. पुलिस के जांच में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. पारिवारिक कलह में कलयुगी मां ललिता देवी खुद तीनों बच्चों को लेकर नहर के पास पहुंची थी. मृतक बच्चों में एक छह वर्षीय रितेश कुमार, चार वर्षीय अंशु कुमारी और सात महीने का प्रियांशी कुमारी शामिल है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर के रख दिया है.
.jpg)