भवन निर्माण व‍िभाग के इंजीनियर से जुडे़ 6 ठिकानों पर EOU रेड, पटना से दिल्ली-नोएडा तक छापेमारी से हड़कंप

News Ranchi Mail
0

                                               

                                 

बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विश्वस्त स्रोतों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के बाद EOU थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय, निगरानी पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया. जांच के दौरान पवन कुमार के विरुद्ध लगभग 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 103.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है. 

बताया जा रहा है कि EOU के अधिकारियों ने आज इंजीनियर पवन कुमार के पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली स्थित कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापा मारा और तलाशी अभियान शुरू किया गया. जांच के दौरान सभी सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. उन्होंने कहां-कहां से संपत्ति अर्जित की गई है, इसके भी जांच की जा रही है. आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है और इसके पूरा होने के बाद बरामदगी व अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. इस कार्रवाई से विभागीय और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, जिन जगहों पर EOU ने छापा मारा, उनमें पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित यमुना निवास अपार्टमेंट का फ्लैट, पटना स्थित कार्यालय, भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी तिलकामांझी स्थित मकान, नोएडा सेक्टर-75 का फ्लैट, नोएडा का एक अन्य आवासीय ठिकाना और नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित फ्लैट शामिल हैं. EOU के अधिकारी अब इंजीनियर पवन कुमार की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों, निवेश, नकदी, आभूषण और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !