नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के झिकरूआ गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने बहू की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका रेखा कुमारी 25 साल की थी और 1 बच्ची की मां थी. हत्या के बाद सभी आरोपी शव छोड़कर फरार हो गए.
गया से आई थी रेखा
मृतका रेखा कुमारी मूल रूप से गया जिले के गौरा पछान की रहने वाली थी. उसकी मां सोनिया देवी ने बताया कि 3 साल पहले रेखा की शादी हिसुआ के झिकरूआ गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र कन्हाई चौहान से हुई थी.
मृतक की मां सोनिया देवी ने बताया कि 5 लाख रुपये नकद तिलक, मोटरसाइकिल और गहने दहेज में दिए थे. इसके बावजूद ससुराल वालों की मांग खत्म नहीं हुई. और उसकी आज गला दबाकर हत्या कर दी गई.
कूलर-फ्रीज-रुपए के लिए हत्या
सोनिया देवी के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुर, सास, ननद और दामाद कन्हाई चौहान कुलर, फ्रीज और अतिरिक्त रुपयों की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर रेखा को रोज प्रताड़ित किया जाता था.
घटना वाले दिन सभी ने मिलकर रेखा का गला दबा दिया. हत्या करने के बाद आरोपी शव को घर में छोड़कर भाग गए. दूसरे गांव वालों ने घटना देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
वहीं, पुलिस को जानकारी मिलते हैं घटना स्थल पर पहुंचकर शव की कब्जे मैं लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
.jpg)