मुजफ्फरपुर जिले में शराब तस्करी के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. शराब के धंधेबाजों ने इस बार कूरियर से बड़े-बड़े बॉक्स वाले पार्सल को शराब की खेप मंगवाए, लेकिन समय रहते इसकी भनक मुजफ्फरपुर उत्पाद की टीम को लग गई, जिसके बाद उत्पाद की टीम खुद बताए गए जगह पर पार्सल रिसीव करने पहुंच गई, फिर मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, शराब तस्करों ने दिल्ली से कुरियर के माध्यम से पार्सल बॉक्स में शराब को पैक कर लाया गया था. मगर, शराब कारोबारी इतने शातिर थे कि पार्सल वाले पैक में जो शराब की बोतलें रखी गई थी, उस शराब को स्कैनर मशीन से बचाने के लिए कार्बन और चमकीले वाले प्लास्टिक से हर बोतल को पैक किया था, ताकि शराब की खेप पकड़ी न जाए. लेकिन उत्पाद विभाग के मुखबिर ने पार्सल वाले शराब की पोल खोल दिया और खेप पकड़ी गईं.
मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि कुछ बड़े बॉक्स मे पार्सल आए हैं, जो संदिग्ध लग रहे हैं. ये पार्सल दिल्ली से मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर मे भेजे गये है, जिसके बाद उत्पाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जगह पर पहुंच गई. मौके पर पार्सल रिसीव करने आए दो तस्करों को दबोच लिया गया.
उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि 6 बड़े बड़े बॉक्स पार्सल कूरियर करके लाये गये थे, जिसे खोलकर देखा गया, तो अलग-अलग ब्रांड के 50 से ज्यादा विदेशी शराब के बोतल मिली. और इसकी जांच की जा रही है.
.jpg)