सहरसा में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गेस्ट हाउस में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. सदर थाना पुलिस को रिफ्यूजी चौक के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने जब छापेमारी की तो गेस्ट हाउस के कमरों से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए. पुलिस ने मौके से एक महिला और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया है. हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही अन्य लड़कियां और लोग भागने में सफल रहे.
बताया जाता कि मेहमान जी गेस्ट हाउस के नाम से चल रहे इस गेस्ट में काफी दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. गेस्ट हाउस के भीतर छोटे-छोटे कमरे बनाए गए थे. पुलिस छापेमारी को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का संचालन होता है. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की. इस दौरान मौके से एक महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
एसडीपीओ ने बताया किक FSL की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर जांच की है. उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस संचालकों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अब आगे की करवाई की जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि घटनास्थल से एक महिला और 6 पुरुष को हिरासत में लिया गया है. साथ ही साथ सभी कमरे को सील कर दिया गया है.
