बेगूसराय में रिश्तों का कत्ल: चाचा ने भतीजी पर किया चाकू से हमला, कई घायल

News Ranchi Mail
0

                                                 


बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मामूली विवाद में कलयुगी चाचा ने अपनी ही भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी जमकर मारपीट की गई. इस हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति को चाकू लगा है. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू से हमला और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा मोहल्ले की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

घायलों के परिजनों ने बताया कि उनके रिश्तेदार सुलों पासवान ने पहले उनका गेट तोड़ दिया था. जब वे दोबारा गेट लगाने पहुंचे, तभी आरोपी पक्ष ने अचानक हमला कर दिया. परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर चाचा लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा है और जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है.

परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी द्वारा चाकू से हमला किया जा चुका है और इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उनका आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ता गया. इस बार आरोपी ने उनकी मां और बहन पर चाकू से हमला कर दिया. जब अन्य लोग बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई.

फिलहाल, घटना की सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !