मां-बेटी दोनों का यौन शोषण करता पटना AIIMS का अधिकारी, छेड़छाड़ के आरोप में धराया

News Ranchi Mail
0

                                                 

 पटना एम्स (AIIMS) में महिला कर्मी और उसकी नाबालिग बेटी से कथित छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आउटसोर्स कनीय प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. अश्विनी कुमार सिंह पर पटना एम्स में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने ही छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पीड़ित के आरोपों के मुताबिक, आरोपी अधिकारी पिछले करीब दो वर्षों से लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और अनुचित व्यवहार करता था. महिला कर्मचारी का आरोप है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी देता था. शिकायत में नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है.

महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पटना एम्स में एक सर्जरी हुई थी. इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी अश्विनी सिंह से हुई थी. आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर साथ में खाने-पीने लगा, लेकिन बाद में गंदी हरकत करने लगा. महिला ने जब इसका विरोध किया और शिकायत की धमकी दी तो आरोपी कुछ दिनों के लिए शांत हो गया, लेकिन बाद में वह उसकी नाबालिग बेटी पर गंदी नजर रखने लगा. आरोपी लगातार उनके और उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहा था. लोक लाज से महिला यह बात उजागर नहीं कर रही थी, इसका आरोपी फायदा उठा रहा था.

वहीं महिला कर्मचारी की शिकायत पर एम्स प्रशासन ने छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था. समिति ने व्हाट्सएप चैट, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की. आंतरिक जांच में महिला कर्मी और उसकी नाबालिग बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई.

जांच रिपोर्ट के आधार पर एम्स प्रशासन की ओर से फुलवारी शरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़ और महिला उत्पीड़न से जुड़ी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !