फैजल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी को लेकर रात भर छापेमारी करती रही पुलिस, नहीं मिला सुराग, क्या कोर्ट में सरेंडर करेंगे?

News Ranchi Mail
0

                                                  


पटना में 'खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर' के बाहर हुई फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर बुरी तरह से फंस चुके हैं. यह फायरिंग उन्होंने खुद कराई थी, जिसके बाद पटना पुलिस ने उन (खान सर) पर हत्या का प्रयास (BNS की धारा 109) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और वे किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं. पटना पुलिस उन्हें लगातार खोज रही है, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि वह आज (शनिवार, 6 जून) कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्डटी' के बाहर मंगलवार (2 जून) की रात को पथराव और फायरिंग हुई थी. फैजल खान (खान सर) ने इस घटना के लिए 'ज्ञान बिंदु कोचिंग' के डायरेक्टर रौशन आनंद को जिम्मेदार ठहराया था. फैजल खान की शिकायत पर पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रौशन आनंद समेत 3 को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. इसके बाद इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें खान सर के गार्ड्स ही फायरिंग करते नजर आए. जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि फैजल खान उर्फ खान सर ने ही फायरिंग करने के आदेश दिए थे. इसके बाद पूरा केस ही पलट गया.

खान सर हो सकते हैं गिरफ्तार

'खान ग्लोबल स्डटी' के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पटना पुलिस ने फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पटना के कदमकुआं थाने में खान सर पर हत्या के प्रयास (BNS की धारा-109) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पटना पुलिस अब खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही, लेकिन वे फरार चल रहे हैं. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !