बिहार में लौट रहा जंगलराज? जनसाधारण एक्सप्रेस में मोटर वाहन निरीक्षक के पति को मारी गोली, हालत गंभीर

News Ranchi Mail
0

                                                 


बिहार में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला खगड़िया-बदला रेलखंड से सामने आया है, जहां चलती ट्रेन में अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी. बदमाशों ने जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे सुपौल में पदस्थापित मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) अस्मिता कुमारी के पति, जो पेशे से कनिय अभियंता बताए जा रहे हैं, उनको लूटपाट करने के दौरान गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के की निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, जनसाधारण एक्सप्रेस खगड़िया-बदला रेलखंड से गुजर रही थी. इसी दौरान बदलाघाट स्टेशन के पास अपराधियों ने चलती ट्रेन में ही लूटपाट करने के दौरान उन्हें गोली मारकर दी. 

घायल युवक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले निवासी देव कुमार गुंजन के रूप मे हुई है, जो पेशे कनीय अभियंता पॉवर ग्रिड जमुई मे पढ़ास्थापित हैं. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर ट्रेन में गिर पड़े. अचानक हुई फायरिंग से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय रेफर किया गया, जहां बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है. 

चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. शाम ढलते ही चलती ट्रेन में हुई इस वारदात ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यात्रियों का कहना है कि आखिर अपराधी हथियार लेकर ट्रेन में कैसे सवार हुए और इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार होने में कैसे सफल हो गए.

घटना के बाद यात्रियों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है. वहीं रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य किसी कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है. पुलिस ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ कर रही है और आसपास के रेलवे स्टेशनों और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. फिलहाल, इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !