क्या समस्तीपुर में घुसपैठियों को एडजस्ट करने की साजिश चल रही? पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले को धरा

News Ranchi Mail
0

                                                  


समस्तीपुर जिले में साइबर थाने की पुलिस ने ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित एक आधार सुविधा केंद्र पर छापेमारी कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट करने के मामले का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, साइबर थाना पुलिस को 13 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप संचालित एक आधार केंद्र में अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने और उसमें संशोधन करने का कार्य किया जा रहा है. 

सूचना के सत्यापन के लिए एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर तथा साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने केंद्र में मौजूद एक युवक को लैपटॉप पर कार्य करते पाया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र निवासी मो. सोयेब के पुत्र मो. अफजल उर्फ राजा के रूप में बताई. आधार कार्ड निर्माण एवं अपडेट से संबंधित दस्तावेजों की मांग किए जाने पर वह कोई वैध कागजात या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका. 

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध वेबसाइट का लिंक मिला. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसी वेबसाइट के माध्यम से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य किया जाता था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.मौके से पुलिस ने एक कॉजेंट स्कैनर, एक आयरिश स्कैनर, दो लैपटॉप, एक ऑप्टिकल फिंगर स्कैनर, दो मोबाइल फोन तथा 12 आधार कार्ड बरामद किए हैं. जब्त उपकरणों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. 

साइबर थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितने लोगों के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !