एनकाउंटर में घायल भरत भूषण तिवारी की इलाज के दौरान मौत, थानेदार पर तानी थी पिस्तौल

News Ranchi Mail
0

                                                 

                        

भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए भरत भूषण तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है. बता दें कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार (17 जून) की सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह थानेदार पर पिस्‍टल तानकर उन्हें धमकाते हुए नजर आ रहा था. इसी मामले में बुधवार को पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी और भागने का प्रयास किया था. 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में भरत तिवारी के दोनों पैर में गोलियां लगी थीं. घायल अवस्था में उसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से उसे पटना PMCH रेफर कर दिया गया था. यहां इलाक के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अब भोजपुर पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खोखा बरामद किया था.

पुलिस के मुताबिक, दिनांक-17.06.2026 को सुबह लगभग 09.00 बजे के बीच पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति, भरत भूषण तिवारी पुत्र कासीनाथ तिवारी सा० बिलौटी थाना शाहपुर जिला भोजपुर का रहने वाला है, जो अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए हवाई फायरिंग कर रहा है, जिसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस एवं भोजपुर एसटीएफ टीम द्वारा उस व्यक्ति को लगातार आत्मसमर्पण करने हेतु बोला गया परन्तु वह अपने हाथ में लिये पिस्टल से पुलिस पर लगातार रूक-रूक कर फायरिंग करता रहा, उक्त कृत्य से पुलिस टीम तथा आमजनमानस के जानमाल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था.

अभियुक्त को नियंत्रण में लेने के लिए एस०टी०एफ० के जवानों द्वारा बुलेटप्रुफ जैकेट के साथ उक्त व्यक्ति की क्लोज कॉर्डनिंग की गयी थी, जब जवान उसकी तरफ बढ़ने लगे तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस को लक्ष्य कर फायरिंग की गयी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ / जनमानस के रक्षार्थ हेतु फायर किया गया, जो उस व्यक्ति के पैर में गोली लगी. इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मृत्यु पी०एम०सी०एच०, पटना में हो गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !