फैजल खान विवाद में रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में हो सकते हैं शामिल

News Ranchi Mail
0

                                               


 

राजधानी पटना में स्थित 'खान ग्लोबल स्टडीज' कोचिंग सेंटर के बाहर पथराव-फायरिंग मामले में जेल में बंद 'ज्ञान बिंदु' के संचालक रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है. इस मामले में पटना पुलिस ने रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था. रौशन आनंद इस वक्त पटना की बेऊर जेल में बंद हैं. इस मामले में सिर्फ रौशन आनंद की ओर से पटना कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी. जिस पर आज (सोमवार, 15 जून) ADJ-33 की अदालत ने सुनवाई करते हुए रौशन आनंद को जमानत दे दी है.

पटना कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब रौशन आनंद के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. अगर सही समय पर उनके जमानत वाले कागजात बेऊर जेल प्रशासन को सौंप दिए जाएंगे तो रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भी शामिल हो सकते हैं. उधर, प्रिंस यादव की मौत पर 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर ने भी दुख जाहिर किया है. 

उन्होंने पीड़ित परिवार को सहानुभूति देते हुए कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच किए जाने की मांग की है. फैजल खान ने कहा कि अगर कोई दोषी हो तो उसे फांसी की सजा दी जाए. फांसी से कम कुछ भी नहीं होना चाहिए. फैजल खान ने कहा कि उनसे जो कहा जाएगा, वह करने को तैयार हैं. उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि वे रौशन आनंद पर किए गए केस को वापस ले सकते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !