बिहार के दरभंगा जिला गुरुवार की शाम करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन पट्टी गांव में स्थित एक यामाहा एजेंसी में एक युवक की हत्या कर दी गई. एजेंसी में कार्यरत मोहम्मद फैज अहमद की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
पुरानी रंजिश में साथी पर आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे एजेंसी में काम करने वाले एक पुराने सहयोगी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है.
आरोपी युवक मौके से फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
पुलिस मामले की कर रही है जांच
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
