मसौढ़ी में अपराधियों का पुलिस पर हमला, प्रभारी SHO और SI को लगी गोली, एक गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                  


 बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मनीचक के पास पुलिस टीम पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया. यहां पर छापेमारी करने सूचना पर पुलिस पहुंची थी. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान प्रभारी एसएचओ के पैर में गोली लग गई. 

वहीं, गोली लगने से घायल एसएचओ को आनन-फानन में पटना रेफर किया गया. घटना 12 जून, 2026 शुक्रवार देर शाम की है. दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कुछ संदिग्ध किस्म के लोग मनिचक के समीप जमा हैं. पुलिस के पहुंचने पर वहां भगदड़ मच गई. मौजूद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. 

इस गोलीबारी में मसौढ़ी थाना के प्रभारी एसएचओ राहुल कुमार घायल हो गए. पुलिस टीम ने उन्हें जख्मी हालत में लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंची, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना रेफर किया गया. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. 

मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कई थाना की पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी में लगी है. पटना के एसएसपी भी जख्मी एसएचओ से मिलने अस्पताल पहुंचे. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अपराधियों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. अपराधियों की तरफ से चलाई गई गोली एडिशनल एसएचओ के पैर में लगी है. एक अन्य एसआई के हाथ को छुती हुई गोली निकली है. फिलहाल, दोनों खतरे से बाहर हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !