रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, रिपोर्ट से नेपाल पुलिस संतुष्ट नहीं

News Ranchi Mail
0

                                                    


ज्ञान बिंदु के संस्थापक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल पुलिस इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है. जिसके बाद अब नेपाल पुलिस मेडिकल सलाह लेने की सोच रही है. विदेश की पुलिस को प्रिंस यादव की विसरा रिपोर्ट का भी इंतजार है. बता दें कि प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. नेपाल पुलिस ने इस मामले में एक नेपाली नागरिक सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नेपाल पुलिस ने भारतीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर जांच में सहयोग करने की अपील की है.

रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को हत्या करार दिया है. उन्होंने 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संस्थापक फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक पर हत्या कराने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं रौशन आनंद ने यह भी दावा किया है कि जेल में उन्हें भी मारने की साजिश रची गई थी. उनका आरोप है कि खान सर के एक बॉडीगार्ड ने जेल के अंदर उनके खिलाफ साजिश बनाई थी. उन्होंने पटना पुलिस पर भी बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पटना पुलिस से पूछा है कि आखिर किस नेता के कहने पर फैजल खान को गिरफ्तार नहीं किया गया.

प्रिंस यादव की मौत को लेकर बिहार की सियासत में भी खूब हलचल देखने को मिल रही है. जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी फैजल खान पर हत्या कराने का आरोप लगाया है. जो अपने ही आदमी को बोलकर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता. हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है और उन्हें जेल जाना चाहिए. बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भी फैजल खान उर्फ खान सर को फ्रॉड बताया है. उन्होंने कहा कि ये उत्तर प्रदेश से बिहार में ठगने आया है. ये फ्रॉड है शिक्षक नहीं. ये फर्जीगिरी करता है. 

उन्होंने आगे यह भी कहा था कि ये फैजल है कि अफजल है, कोई ठीक नहीं है. इसका पाकिस्तान से रिश्ता है, नेपाल से कनेक्शन है, ये फर्जी आदमी है. उधर, राजद तेजस्वी यादव ने भी इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. तेजस्वी ने फैजल खान और रौशन आनंद के झगड़े की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !