जेई का आरोप सर्किट हाउस में पीटा, विधायक बोले सिर्फ फटकार लगाई, दोनों पर FIR

News Ranchi Mail
0

                                                  


अरवल जिला के कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा और विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नितेश कुमार के बीच विवाद अब और गहरा गया है. कनीय अभियंता की तरफ से विधायक पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने पुलिस के बड़े अधिकारी इसकी जांच करेंगे.

कनीय अभियंता नितेश कुमार का आरोप है कि 13 जून को विधायक ने फोन और व्हाट्सएप कॉल पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और नौकरी नहीं करने देने की धमकी दी. वहीं, 16 जून को सर्किट हाउस में बुलाकर मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. 

दूसरी ओर जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के कारण उन्होंने अभियंता को बुलाकर केवल कार्य में सुधार के लिए फटकार लगाई थी, किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई.

इस बीच मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. अरवल की पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !