मोहर्रम पर DJ जब्त करने गई पुलिस को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वैशाली के महनार में भारी फोर्स तैनात

News Ranchi Mail
0

                                                 


   

वैशाली जिले में मोहर्रम से पहले ही बवाल हो गया है. यहां डीजे जब्त कर थाने ले जाने के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पहले भीड़ ने जब्त डीजे को छुड़ा लिया और उसके बाद पुलिस टीम की पिटाई कर दी. पुलिस पर हुए इस हमले में थानाध्यक्ष, एक दरोगा समेत दो जवान भी चोटिल हुए हो गए हैं. यह घटना 23 जून, 2026 मंगलवार को घटित हुई. 

दरअसल, मोहर्रम में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने और डीजे को जब्त करने के निर्देश के बाद महनार थाना की गश्ती गाड़ी ने महनार बाजार स्थित मिडिल स्कूल चौक के पास से एक डीजे को जब्त किया. पुलिस जब डीजे को थाना ले जा रही थी, तभी सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर डीजे को छुड़ा लिया.

इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया और पुलिस टीम की पिटाई कर दी. सूचना मिल रही है कि इस हमले में महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह दारोगा अनिल कुमार पांडे समेत पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं. हालांकि, मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी टीम ने सभी पुलिसकर्मियों को बचाया. वहीं, घटना के बाद से मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है.

बता दें कि मोहर्रम को लेकर 23 जून, 2026 दिन मंगलवार को वैशाली के समाहरणालय में डीएम और एसपी ने जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की थी, जिसमें एसपी और डीएम ने डीजे पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश जारी किया था जिसको लेकर पुलिस डीजे जब्त करने की कार्रवाई कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !