नवादा में 12 लाख की ठगी के फरार आरोपी के घर कुर्की, 6 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

News Ranchi Mail
0

                                             

 

बिहार के नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में पुलिस ने धोखाधड़ी के एक फरार आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने आरोपी मुर्शिद अंसारी के घर का सामान जब्त कर लिया. आरोपी पर पोल्ट्री फार्म खोलने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है और वह पिछले छह वर्षों से फरार चल रहा है.

रूपौ थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले नावाडीह निवासी मुर्शिद अंसारी ने एक व्यक्ति से पोल्ट्री फार्म खोलने के नाम पर 12 लाख रुपये लिए थे. रकम लेने के बाद उसने भुगतान के लिए एक चेक दिया, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर वह चेक बाउंस हो गया. इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर रूपौ थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया.

पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. न्यायालय से वारंट और इश्तेहार जारी होने के बावजूद आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया और लगातार फरार रहा.

लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने आरोपी की चल एवं अचल संपत्ति की कुर्की का आदेश जारी किया. इसी आदेश के अनुपालन में रूपौ थाना पुलिस ने दल-बल के साथ आरोपी के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की. पुलिस ने घर का सामान जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया तथा मकान के मुख्य द्वार पर कुर्की संबंधी नोटिस भी चस्पा कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !