रांची:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभय तिवारी और श्वेता गुप्ता सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
CID के अनुसार, 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर दर्ज मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितता किस स्तर पर हुई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए JPSC संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। CID अब पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
