फिर सवालों के घेरे में नवादा जेल प्रशासन: विचाराधीन कैदी की मौत से हड़कंप, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

News Ranchi Mail
0

                                                     


नवादा मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मेसकौर के महाराजवन निवासी घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद, 20 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. लापरवाही के आरोप में कक्षपाल नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मृतक के शव को सिपाहियों ने नवादा सदर अस्पताल भेजा. मृतक के पिता रघु चौहान ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है. 

जेल प्रशासन पर खड़े हुए सवाल
परिजनों का कहना है कि घटना के चार घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी सदर अस्पताल नहीं पहुंचा है. परिवार का आरोप है कि जेल के अंदर पूरी घटना की सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है. जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि अगर जेल में कैमरे लगे हैं, तो मृतक युवक कैमरे में क्यों कैद नहीं हुआ। इस मामले में जेल प्रशासन ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है और कोई बयान जारी नहीं किया है. मामले की जांच के लिए एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, लेकिन मजिस्ट्रेट भी इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. नवादा के सदर अस्पताल में मृतक के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नवंबर में भी हुई थी कैदी की मौत
यह पहली बार नहीं है जब नवादा जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है. नवंबर महीने में भी जेल में एक कैदी की मौत हुई थी और जुलाई महीने में एक कैदी फरार हो गया था. उन मामलों में भी जेल प्रशासन ने कोई बयान जारी नहीं किया था. एक बार फिर जेल प्रशासन कटघरे में खड़ा है, क्योंकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. यह एक बड़ा सवाल है कि जेल के अंदर एक युवक फांसी कैसे लगा सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !