रील के चक्कर में हो गई जेल: इंस्टाग्राम पर हथियार लहराकर बन रहा था हीरो, मोहनिया पुलिस ने 24 घंटे में पहुंचा दिया हवालात

News Ranchi Mail
0

                                              


सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में मोहनिया पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी किशुन शाह के 25 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई, 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो की जानकारी मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और प्रभारी थानाध्यक्ष के निर्देश पर तकनीकी माध्यम से वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान की गई. जांच के दौरान युवक की पहचान बघिनी गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई.

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना कांड संख्या 519/26 दर्ज किया और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हथियार बरामदगी के लिए लगातार उससे पूछताछ कर रही है.

इस संबंध में मोहनिया के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने रविवार सुबह 7:30 बजे फोन पर बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने और वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, वीडियो में दिख रहा अवैध हथियार अभी बरामद नहीं हो सका है, मामले की जांच जारी है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !