भागलपुर में फौजी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटा था घर, पुलिस ने हथियार देने वाले और सोना खरीदने वाले 7 आरोपियों को दबोचा

News Ranchi Mail
0

                                                                     


भागलपुर पुलिस ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग में आर्मी जवान के घर हुई दिनदहाड़े डकैती का महज तीन दिनों में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें डकैती करने वाले तीन अपराधी, हथियार उपलब्ध कराने और किराये पर देने वाले दो आरोपी और लूट का सोना खरीदने वाले दो स्वर्णकार शामिल हैं.

पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया
इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से 52 ग्राम सोने के आभूषण, 53 हजार रुपये नकद, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. 

फौजी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटा था घर
एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 9 जुलाई को आर्मी जवान रविशंकर की पत्नी को बंधक बनाकर घर से नकदी और जेवरात लूटे गए थे. एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया. मामले का एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पूरा मामला जानिए
9 जुलाई, 2026 को भागलपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आर्मी जवान के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर जवान की पत्नी और स्कूल से लौटी मासूम बेटी को बंधक बना लिया था. महिला के साथ मारपीट कर हथियार के बल पर नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे. 

यह वारदात तब हुई, जब आर्मी जवान ड्यूटी पर बाहर तैनात हैं. जबकि, उनकी पत्नी नीतू देवी घर पर अकेली थीं. इसी दौरान 4 से 5 की संख्या में हथियारबंद अपराधी जबरन घर में घुस गए. विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार के बट से नीतू देवी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं थी. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !