बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में 37 लाख की शराब जब्त, हरियाणा से आए ट्रक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                


बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. 12 जुलाई, 2026 दिन शनिवार को शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर परसा थाना क्षेत्र स्थित महुली पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर हरियाणा से आ रहे एक ट्रक को पकड़ा है. तलाशी के दौरान ट्रक से कई ब्रांड की 10,104 छोटी शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है.

कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब की यह खेप हरियाणा से पटना लाई गई थी और शहर में इसकी डिलीवरी होनी थी. हालांकि, शराब किसके लिए मंगाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर शराब मंगाने वाले व्यक्ति और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले हुई इस बड़ी बरामदगी को चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !