जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गिट्टी की आड़ में शराब तस्करी का खेल खत्म, 240 बोतल बीयर बरामद

News Ranchi Mail
0

                                               


                            

 बिहार के जहानाबाद जिले में शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है. मामला नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित भागीरथ विगहा छिलका के समीप का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक से छिपाकर रखी गई 240 बोतल बीयर जब्त की है. साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. जब्त बीयर की कुल मात्रा 10 कार्टन में 123 लीटर बताई जा रही है.

दरअसल, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जहानाबाद-अरवल रोड पर बाजार समिति मोड़ से आगे भागीरथ विगहा छिलका के पास एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की अधिकारी रंजीता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की.

जब टीम वहां पहुंची तो ट्रक से स्टोन चिप्स यानी गिट्टी उतारी जा रही थी. पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन जब गहराई से जांच की गई तो गिट्टी के नीचे बोरों में बंद कर रखी गई 240 बोतल बीयर बरामद हुई.

उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर के मुताबिक, गिरफ्तार ट्रक चालक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ. यह शराब की खेप झारखंड के हंटरगंज से लोड की गई थी और इसे जहानाबाद शहर में ही किसी बड़े तस्कर को डिलीवर किया जाना था. फिलहाल उत्पाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मुख्य धंधेबाज का पता लगाने में जुटी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !