पटनाः बंद कमरे में फंदे से लटकते मिले पति-पत्नी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी

News Ranchi Mail
0

                                                  


राजधानी पटना के मसौढ़ी इलाके के बांसडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली. मृतकों की पहचान बांसडीह निवासी टोनी कुमार (25 वर्ष) और उनकी पत्नी सलोनी कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी की डेडबॉडी एक बंद कमरे में फंदे से लटकती मिली. मृतक के घरवालों ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम को लेकर बाजार गए थे, वापस आने पर यह नजारा देखने को मिला. घरवालों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी जमा हुए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची लहसुना ओपी थाना पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा.

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे. परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्यवश बाजार गए थे. हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. 

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है. लहसुना थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !