₹3 लाख की उधारी में मारी गोली और भाग गए दिल्ली, अपराधियों तक ऐसे पहुंची दरभंगा पुलिस

News Ranchi Mail
0

                                                 


दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में ददरवाड़ा और निमौठी चौक के बीच चौधरी मोटर्स के पास 9 जुलाई की रात संजीव सिंह को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि मोहम्मद आसिफ ने संजीव सिंह को तीन लाख रुपये उधार दिए थे. इसका सूद लगातार बढ़ता चला जा रहा था. इसकी वसूली को लेकर विवाद के बाद अनार गांव में 6 अपराधियों ने बैठकर हमले की साजिश रची थी. इसमें दिल्ली का एक अपराधी निखिल कुमार भी शामिल था.

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने इस मामले में शामिल 6 नामजद आरोपितों में से चार मोहम्मद आसिफ, अनमोल कुमार, सोलित मंडल और मानस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं. फरार दो अन्य आरोपितों समेत मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उधर, दूसरी ओर केवटी थाना के छतवन में 2.5 लाख रुपये की लूट का विरोध करने के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. 

हत्या के बाद आरोपी पैसा लेकर फरार हो गए. मृतक की पहचान मो. रेहान (21 वर्षीय) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मो. रेहान हार्डवेयर दुकान से पैसा लेकर मालिक को देने जा रहा था. केवटी थाना क्षेत्र के छतवन इलाके में कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और पैसे लूटने की कोशिश करने लगे. इस दौरान मो. रेहान ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चाकू मार दी और पैसे लेकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !