पटना के बाद अररिया में भी विरोध-प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

News Ranchi Mail
0

                                                   


केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और राहुल गांधी को हिरासत में लेने को लेकर दिल्ली के बाद अब बिहार में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. राजधानी पटना के बाद अब अररिया में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. अररिया के फारबिसगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया. कांग्रेसियों ने स्टेशन चौक से लेकर फारबिसगंज तक जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया और पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने कहा कि देश का शिक्षा मंत्री हत्यारा है. उसके कारण 20 छात्रों को जान गंवानी पड़ी.

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह को अभिलंब मंत्री पद से हटाया जाए. विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों को न्याय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की. इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !