सीतामढ़ी पुलिस ने जिसे एनकाउंटर के बाद पकड़ा था, वह सदर अस्पताल से हुआ फरार, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

News Ranchi Mail
0

                                              


सीतामढ़ी पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है. यहां सीतामढ़ी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से एक बंदी सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए फरार हो गया. फरार कैदी की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र निवासी फेकन कुमार के रूप में की गई है. कैदी की रखवाली के लिए चार-चार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था. फेकन कुमार पर लूटकांड सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे बीती 24 जून को एनकाउंटर के दौरान पकड़ा था. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अपराधी फेकन कुमार के पैर में गोली लगी थी और वह घायल हो गया था. 

गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज और न्यायिक हिरासत के तहत सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहीं, अस्पताल से उसके फरार होने की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस अब अस्पताल परिसर और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि भागने की दिशा और मददगारों का पता लगाया जा सके. इधर, इस घटना के बाद सीतामढ़ी के SP अमित रंजन ने कैदी की सुरक्षा में तैनात चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !