नालंदा में पंजाब पुलिस का एक्शन: ₹5 करोड़ की साइबर ठगी में 2 गिरफ्तार, सीएम के कमांडो की पत्नी को बनाया था शिकार

News Ranchi Mail
0

                                                 


 

नालंदा जिले में पंजाब पुलिस ने 5 करोड़ रुपये के अंतर्राज्यीय साइबर ठगी मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल मोड़ से की गई. इन अपराधियों पर 'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ दिखाकर पंजाब के मुख्यमंत्री के कमांडो (अंगरक्षक) की पत्नी मनजीत कौर से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार और विशाल भारती के रूप में हुई है.

कुल रकम का दो प्रतिशत कमीशन 
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला से ठगी गई 12 लाख रुपये की रकम सीधे इन्हीं दोनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुख्य साइबर गिरोह के लिए काम करते थे. उनका काम ठगी के पैसे मंगाने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराना था, जिसके बदले में उन्हें ठगी की कुल रकम का दो प्रतिशत कमीशन मिलता था. पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी जांच में फर्जी जीमेल आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं.

झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़े तार
इस गिरोह के तार झारखंड के जामताड़ा और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से भी जुड़े हैं, जहां से पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय है और व्यवसायियों व आम लोगों से 5 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है. पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है और पूछताछ के लिए अपने साथ पटियाला ले गई है. इतने बड़े मामले के खुलासे के बावजूद, न तो पंजाब और ना ही नालंदा पुलिस ने आधिकारिक बयान दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !