पटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही: थाने में एसपी कर रही थीं निरीक्षण, इधर हथकड़ी समेत कस्टडी से फरार हो गया चोर

News Ranchi Mail
0

                                                 


 

राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. तार चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. आरोपी की पहचान जमील अख्तर उर्फ समीर के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, गर्दनीबाग थाना पुलिस ने जमील अख्तर उर्फ समीर को तार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था. 

पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे अपने साथ लेकर गई थी. इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और हथकड़ी समेत मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार शाम करीब 4:45 बजे की है. संयोग से उसी समय पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंची हुई थीं. एक ओर एसपी थाना परिसर का निरीक्षण कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला.

अधिकारियों में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरे मामले में हुई लापरवाही की भी जांच कर रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !