मुजफ्फरपुर जिले से राजद का झंडा लगी एक थार गाड़ी से एक युवक का अपहरण किए जाने का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपहरण के बाद युवक की जमकर पिटाई करने के बाद सड़क पर फेक दिया गया. वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का एक्शन भी देखने को मिला. पुलिस ने 50 किमी तक बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया और बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में उन्हें धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी राजद पार्टी का नेता बताया जा रहा है. थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास का है.
