बक्सर में सरपंच की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, बेटों पर भी जानलेवा हमला, इलाके में भारी तनाव

News Ranchi Mail
0

                                                 


बक्सर जिला के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. 16 जुलाई, 2026 दिन गुरुवार को कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष सिंह को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 

जानकारी के अनुसार, धान की रोपनी के दौरान सरपंच सुभाष सिंह खेत पर पहुंचे थे, जहां पहले से मौजूद उनके पाटीदारों ने उन पर हमला कर दिया. सूचना मिलने पर उनके पुत्र अखिलेश सिंह और विंटेस सिंह मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की. घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बक्सर सदर अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के दौरान सरपंच सुभाष सिंह की मौत हो गई. जबकि, उनके दोनों पुत्रों का इलाज जारी है. घटना से आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया. 

प्रदर्शनकारियों ने इटाढ़ी थाना प्रभारी सोनू पासवान को तत्काल बर्खास्त करने और सभी नामजद आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !