मुजफ्फरपुर के नाबालिग रग्बी महिला खिलाड़ी को बैड टच करना कोच राहुल कुमार को महंगा पड़ गया है. अब पुलिस ने कोच राहुल कुमार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोच राहुल कुमार पर महिला खिलाड़ी से बैड टच के आलावा पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल, कोच राहुल कुमार पर खेलने के दौरान एक नाबालिग खिलाड़ी के साथ बैड टच करने का आरोप लगाया गया था. इसको लेकर नाबालिग लड़की खिलाड़ी की ओर तुर्की थाना में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होते कोच राहुल कुमार फरार गया था, जिसे पुलिस ने लगातार छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है.
एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि कोच राहुल कुमार प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से भागा फिर रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार कोच राहुल कुमार तुर्की थाना क्षेत्र के चढुंआ गांव निवासी दिनेश महतो का पुत्र है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है.
