पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था गिरफ्तार अहद, एसपी परिचय कुमार ने किए कई खुलासे

News Ranchi Mail
0

                                                 


कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित मूसापुर इलाके में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार मो. अहद को लेकर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कई बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ में यह अहम बात सामने आई है कि यह आरोपी लगातार पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था. वह सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल आकाओं से बातचीत के लिए किया करता था.

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि अहद पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन शहजाद भट्टी के प्रमुख राणा हुसैन से जुड़ा हुआ था. इस पाकिस्तानी हैंडलर ने अहद को देश की राजधानी दिल्ली जाकर एक चोरी की गाड़ी का इंतजाम करने के लिए कहा था, उसके बाद क्या करना है, उसे बताया जाता. लेकिन, पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि उसने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कई अन्य लोगों को भी नेटवर्क से जोड़ने के लिए लिंक भेजा था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन संदिग्धों के मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं और हिरासत में लेकर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

जांच में यह भी पता चला है कि अहद पिछले दिनों मुंगेर में पकड़े गए एक अन्य आतंकी के संपर्क में भी था, जिसे कटिहार पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अपनी एक बहुत बड़ी कामयाबी मान रही है. इस गंभीर मामले पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति, वह किसी भी जाति या धर्म का हो, हमारे देश के खिलाफ जाकर काम कर रहा है, यह अपराध है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !