किन्नर ने ही लूटा किन्नर का घर, सिवान में राजस्थान पुलिस की बड़ी छापेमारी, लाखों के जेवर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                 

बिहार के सिवान में राजस्थान पुलिस ने 20 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को छापेमारी की. पुलिस जोधपुर में हुए लाखों के गहने चोरीकांड को लेकर छापेमारी करने सीवान पहुंची थी. जोधपुर पुलिस ने महादेवा थाना के सहयोग से आभूषण दुकान में छापेमारी की है. पुलिस टीम ने नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित सोनार टोली की एक आभूषण दुकान में घंटों तक छापेमारी की. इस दौरान कुछ गहने भी बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि जोधपुर की रहने वाली किन्नर की मुखिया दीपिका ने सिवान की एक किन्नर पर घर से गहने की चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया था. इन्हीं के शिकायत के आधार पर पुलिस सिवान पहुंची थी. 

वहीं, आरोपी किन्नर ने चोरी किए गए लाखों के गहने को सिवान के एक आभूषण दुकान में बेच दिया था, जिसको लेकर पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर राजस्थान चली गई. बताया जा रहा है कि सिवान की एक किन्नर राजस्थान के जोधपुर में किन्नर की मुखिया दीपिका के घर रहती थी.

आरोप है कि सिवान की किन्नर ने दीपिका के लाखों के सोने चांदी के गहने उसके घर से चोरी कर सीवान आ गई थी, जिसके बाद राजस्थान पुलिस कांड दर्ज कर छापेमारी करने सीवान पहुंची. राजस्थान पुलिस ने सिवान के महादेवा थाना के सहयोग से महादेवा थाना क्षेत्र के बेनसार रोड स्थित एक होटल से आरोपी किन्नर को हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम को आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए गहने को नगर थाना क्षेत्र के एक आभूषण दुकान में बेच दिया है. इसके बाद उसके निशानदेही पर आभूषण दुकान में छापेमारी की गई. यहां से कुछ गहने बरामद कर लिए गए. फिर राजस्थान पुलिस आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !