मुजफ्फरपुर में पड़ोसी की पत्नी को दवा देने गए युवक को बंधक बनाकर पीटा, चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया, वीडियो वायरल होने पर SSP सख्त

News Ranchi Mail
0

                                               

 

मुजफ्फरपुर में अपने पड़ोस के एक व्यक्ति की पत्नी को दवा देने गए वार्ड सदस्य के पति और सीएसपी संचालक को महंगा पर गया, जब कुछ लोगों ने उस पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी. यहां तक सीएसपी संचालक को चप्पल की माला पहनाकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई, लेकिन डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सीएसपी संचालक को बचा लिया. हालांकि, सीएसपी संचालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं, अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद औराई थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ पंचायत के वार्ड संख्या 3 का है, जहां के निवासी मंटू साह वर्तमान वार्ड सदस्या के पति हैं और सीएसपी चलाते हैं. बताया जा रहा है कि उनको अपने ही पड़ोस की रहने वाली किशन राय की पत्नी ने फोन किया गया और बताया गया कि उनकी तबीयत खराब है, घर में कोई नहीं है. इसलिए थोड़ा दवा ला दिया दीजिएगा. इसके बाद सीएसपी संचालक मंटू साह दवा लेकर पहुंचे,तभी कुछ लोगों ने मंटू शाह को महिला से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया गया और फिर उसका पैर हांथ बांध कर पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि वहां पर कई लोग बैठे हुए हैं और कुछ लोग सीएसपी संचालक को गालियां दिए जा रहे हैं. इसी बीच पीड़ित सीएसपी संचालक के भाई ने औराई थाने में कार्यरत डायल 112 की टीम को सूचना दिया कि उनके भाई को गांव के ही कुछ लोगों ने जान मारने की नीयत से पिटाई कर रहे हैं. मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल मंटू शाह को अपने कब्जे में ले लिया.


वहीं, पूरे मामले को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक सीएसपी संचालक मंटू शाह के साथ मारपीट की. साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार करने का मामला संज्ञान में आया है. फिलहाल, घायल मंटू शाह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच कराई जा रही है और आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की आएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !