मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर: पैर बांधकर मुंह पर चिपकाया टेप, घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की बेरहमी से हत्या

News Ranchi Mail
0

                                                                                  


मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला 20 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को सामने आया है. यहां बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी इलाके में अपराधियों ने एक घर में घुसकर पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

पत्नी के पैर रस्सी से बांध दिए
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रिटायर बैंक कर्मी अशोक कुमार और उनकी पत्नी के रूप में हुई है. वारदात की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने हत्या से पहले बैंक कर्मी की पत्नी के पैर रस्सी से बांध दिए थे और उनके मुंह पर सेलोटेप चिपका दिया था, ताकि वह शोर न मचा सकें. इसके बाद दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) समेत कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !