मधुबनी से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जब कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. आरोपी युवक उसे सुनसान जगह पर स्थित एक बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
बेहोशी हालत में छोड़कर मौके से फरार
इस दरिंदगी के बाद जब छात्रा बेहोश हो गई, तो तीनों आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस गंभीर घटना के बाद पीड़िता की मां ने झंझारपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया है, जिसके आधार पर तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमा भी तुरंत हरकत में आ गया है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी के ग्रामीण SP शिवम धाकड़ ने इस पूरे मामले में कहा कि पुलिस ने इस घटना को संज्ञान में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है. तीनों युवकों पर आरोप दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
.jpg)