मुजफ्फरपुर-मोतिहारी फोरलेन पर युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Ranchi Mail
0

                                                


मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है. मुजफ्फरपुर-मोतिहारी फोरलेन पर ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. 

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच का जिम्मा संभाला. साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है.

हालांकि, अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. शव के पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों के थानों को भी सूचित कर दिया है, ताकि कोई सुराग मिल सके कि ये कौन था? साथ ही पुलिस फोरलेन और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है. यह पता लगाने में जुटी है कि घटना कैसे हुई है और इसके पीछे क्या कारण है?

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. FSL की टीम से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित कराए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है. मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और जिलों को सूचना दे दी गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !