पटना के बिहटा में पूर्व मुखिया की हत्या से सनसनी, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया उग्र प्रदर्शन

News Ranchi Mail
0

                                              

 दानापुर अनुमंडल के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह यादव की अपराधियों ने हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया. शुक्रवार सुबह राघोपुर गांव के बधार स्थित एक बोरिंग के पास उनका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश करने लगे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध करते हुए पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया.

पूर्व मुखिया की हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया. ग्रामीण हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले के शीघ्र खुलासे की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

हत्या का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !