दानापुर में लिव-इन रिलेशनशिप विवाद के बाद फायरिंग, युवती समेत दो घायल, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया

News Ranchi Mail
0

                                               

  

दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में कथित लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सोमवार देर रात प्रेमी-प्रेमिका और एक अन्य युवक के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी हो गई, जिसमें युवती और विनायक सिंह गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल युवती कुछ समय से राहुल कुमार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर राहुल कुमार और विनायक सिंह के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प और गोलीबारी में बदल गई. इस दौरान चली गोली से विनायक सिंह और युवती घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने राहुल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने चलाई और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की सहायता ली जा रही है तथा आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, लिव-इन रिलेशनशिप, आपसी विवाद और गोली चलने की परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !