पटना पुलिस का 'ऑपरेशन जखीरा': सिगोड़ी के नेरिया गांव में छापेमारी, दो देशी राइफल और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                               


 

पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र में पटना पुलिस के 'ऑपरेशन जखीरा' के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में सिगोड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेरिया गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके घर से दो देशी राइफल और एक देशी कट्टा बरामद किया गया.

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि नेरिया गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पालीगंज-1) के नेतृत्व में सिगोड़ी थाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने विधिवत छापेमारी कर आरोपी के घर से दो देशी राइफल और एक देशी कट्टा बरामद किया तथा उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में सिगोड़ी थाना कांड संख्या 137/26 दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)A एवं 26 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

पालीगंज-1 के DSP राजीव चंद सिंह ने बताया कि 'ऑपरेशन जखीरा' के तहत जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और आगे भी अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !