वैशाली में घर बना तस्करी का ठिकाना, छापेमारी में विदेशी शराब, गांजा और नकदी के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                               

   

 शराबबंदी वाले बिहार में शराब की तस्करी अब कोई नई बात नहीं रह गई है, लेकिन अब शराब का अवैध कारोबार सीधे घरों से संचालित होने लगा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पति-पत्नी मिलकर अपने घर को ही अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार का अड्डा बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला वैशाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ.

लालगंज SDPO गोपाल मंडल ने बताया कि SP शुभांक मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत वैशाली थाना पुलिस और जिला STF की संयुक्त टीम ने बेलका गांव स्थित लालबाबू सिंह के घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान करीब दो लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब, 50 हजार रुपये से अधिक कीमत का गांजा तथा 1 लाख 65 हजार रुपये नकद बरामद किया गया. बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

जांच में सामने आया कि लालबाबू सिंह और उसकी पत्नी दोनों मिलकर शराब और मादक पदार्थों का अवैध कारोबार चला रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. SDPO ने बताया कि लालबाबू सिंह के खिलाफ पहले से भी शराब तस्करी का मामला दर्ज है और वह इस अपराध में पहले जेल भी जा चुका है. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह घरों से अवैध शराब का कारोबार संचालित होना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. पहले जहां घर-घर शराब की आपूर्ति की खबरें सामने आती थीं, वहीं अब घरों को ही अवैध कारोबार का केंद्र बनाया जा रहा है. इसलिए पुलिस और प्रशासन के लिए ऐसे नेटवर्क पर लगातार कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई करना बेहद जरूरी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !