जमुईः जमीन विवाद में महिला हत्या मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने किउल स्टेशन से दबोचा

News Ranchi Mail
0

                                                


जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में 28 जून को जमीन विवाद के दौरान कुछ दबंगों ने एक महिला की बड़ी बेरहमी से पिटाई की थी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में अब दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने शुक्रवार (17 जुलाई) को प्रेस वार्ता में बताया कि घटना की जांच के लिए गठित टीम ने मुख्य आरोपी वासुदेव यादव और उसके बेटे सुभाष यादव को किउल स्टेशन से गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में सुहागा देवी, दुल्हन काजल कुमारी, बेबी देवी समेत आधा दर्जन लोगों के साथ घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की गई थी. गंभीर रूप से घायल बेबी देवी की पटना पीएमसीएच ले जाने के दौरान मौत हो गई थी. 

एसडीपीओ के मुताबिक, इस मामले में दिनेश यादव के बयान पर वासुदेव यादव सहित कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि वासुदेव यादव और उसका पुत्र सुभाष यादव किउल आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार, दीपक कुमार, डीआईयू टीम और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी कर दोनों को ट्रेन से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

एसडीपीओ ने यह भी बताया कि इसी विवाद को लेकर 1 अप्रैल को भी दिनेश यादव की पत्नी सुहागा देवी ने वासुदेव यादव, सुभाष यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !