वैशाली में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी का पिता और दोस्त गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                 


 बिहार के वैशाली जिला के गोरौल थाना क्षेत्र में 18 जुलाई को एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक मुख्य आरोपी का पिता भी शामिल है. इसके साथ ही, जिला पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा गठित विशेष टीम ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

मामले की जानकारी देते हुए SP शुभांक मिश्रा ने बताया कि 18 जुलाई को मुख्य आरोपी आलोक और उसके साथी नितेश ने बाइक से ट्यूशन जा रही 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया था. दोनों आरोपी छात्रा को मक्के के खेत में ले गए, जहां आलोक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. SP ने स्पष्ट किया कि पीड़िता आलोक को पहले से पहचानती थी. घटना के दौरान केवल आलोक ने दुष्कर्म किया, जबकि नितेश वहां मौजूद था.

SP ने आगे बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से घटना की सूचना पुलिस को 48 घंटे बाद दी गई थी. मामला संज्ञान में आते ही महुआ SDPO के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले नितेश को गिरफ्तार किया और उसके बाद मुख्य आरोपी आलोक के पिता अमरनाथ सिंह को हिरासत में लिया.

मुख्य आरोपी के पिता पर पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद पुलिस का सहयोग न करने और जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ हाथापाई/मारपीट करने का आरोप है, जिसके तहत उन्हें जेल भेजा जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी आलोक अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !