किशनगंज जिले के पौवाखाली थाना क्षेत्र की एक महिला को नशा खिलाकर जबरन रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि पौवाखाली नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया है. इस सनसनी वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पीड़िता पौवाखाली थाना क्षेत्र के नयागंज गांव की रहने वाली है. महिला अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने गई हुई थी.
होटल में ले जाकर महिला से रेप
पीड़िता ने बताया कि 28 जुलाई, 2026 की रात उसकी बेटी से जुड़े विवाद में पंचायती कराने के नाम पर उसे, उसके पति और बेटी को एक वाहन में बैठकर बेटी के ससुराल ले जाया जा रहा था. वहीं, चैयरमैन के पति अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया ने बीच रास्ते में उसके पति को गुटखा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया, जिससे वो बेहोश हो गया. इसके बाद महिला को किशनगंज के एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.
पहले बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
आरोप है कि चैयरमैन पति ने पहले बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसमें सफल न होने पर बेटी को दूसरे कमरे में भेज दिया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया. महिला की तरफ से विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. घटना के बाद पीड़िता ने पौवाखाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने दर्ज की महिला की शिकायत
किशनगंज प्रभारी एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.
अहमद हुसैन पहले भी लग चुके हैं कई आरोप
बता दें कि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया पर यह पहला आरोप नहीं है. पहले भी उस पर हर्ष फायरिंग और शराबबंदी वाले बिहार में उनके नंबर प्लेट वाली गाड़ी से शराब तस्करी जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं.
.jpg)