5 साल का अफेयर, 5 लाख का धोखा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

News Ranchi Mail
0

                                                       


इश्क का ऐसा जुनून कि पति ही बन गया रास्ते का कांटा... फिर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रच दी पति की हत्या की खौफनाक साजिश. ये कोई फिल्म संवाद नहीं है...यह सच्ची घटना है, जो भागलपुर जिले के नवगछिया की इस सनसनीखेज वारदात ने रिश्तों की नींव तक हिला दी है. पुलिस के मुताबिक, पांच साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बीच पति का विरोध नागवार गुजरा और उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली. हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया, लेकिन पुलिस की जांच ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी पंकज शर्मा की तलाश जारी है. 

मामला नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक निवासी उमेश शर्मा की हत्या का है, जिसका पहले अपहरण किया गया, फिर उसे स्कॉर्पियो में मुरली बहियार कोसी नदी किनारे ले जाकर हत्या कर फेंक दिया. 6 अगस्त, 2026 को उमेश के लापता होने की शिकायत पुलिस को मिली थी. शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो एक के बाद एक चौंकाने वाले राज सामने आने लगे. तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच पत्नी तक पहुंची.

पुलिस के अनुसार, उमेश शर्मा की पत्नी अनिता देवी का पंकज शर्मा के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि उमेश अपनी पत्नी के इस रिश्ते का विरोध करता था. आरोप है कि इसी विरोध के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. नवगछिया एसपी के अनुसार, 5 अगस्त को पंकज शर्मा हैदराबाद से फ्लाइट के जरिए पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचा. वहां से वह मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद इरफान के साथ स्कॉर्पियो से नवगछिया पहुंचा. इसके बाद उमेश शर्मा को काम के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाया गया और कुर्सेला की तरफ ले जाया गया. 

आरोप है कि रास्ते में उमेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई और बरारी के पास कारी कोसी नदी में शव को फेंक दिया गया. पुलिस ने जांच के दौरान शव को कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित कोसी नदी के मलकाइन घाट से बरामद किया.

इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अनिता देवी, मो. सोहेल पे मो. मुस्ताक और मो. इरफान पे मो. अजीज को गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस पंकज शर्मा समेत मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 

एक तरफ पति अपनी पत्नी पर भरोसा करता रहा, तो दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक पत्नी ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच रही थी. पांच साल के प्रेम संबंध से शुरू हुई कहानी हत्या तक पहुंच गई और अब इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !