छपरा: जमीन विवाद में BJP नेता के भाई को बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, हालत गंभीर

News Ranchi Mail
0

                                                 

                            

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गुरुवार (13 अगस्त) की शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनी के छोटे भाई बजरंग प्रसाद सोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में बीजेपी नेता के भाई को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद गांव वालों ने गंभीर हालत में घायल बजरंग को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. गोलीबारी की इस घटना में बजरंग की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

सूचना पर मढ़ौरा डीएसपी सविंदर कुमार दास और अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस ने घटना के समय बजरंग के साथ मौजूद जितेंद्र कुमार सोनी के 13 वर्षीय पुत्र शोभित राज से पूछताछ की.
परिजनों ने बताया कि बजरंग प्रसाद सोनी दुकान बंद कर अपने भतीजे शोभित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रसूलपुर मध्य विद्यालय के पास देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा कर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. गोली गर्दन और पीठ में लगी है. गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र और बजरंग का पिछले साल आपसी पाटीदारों से जमीनी विवाद चल रहा था. दिसंबर 2025 में इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें जितेंद्र और बजरंग गंभीर रूप से घायल हुए थे. बताया जा रहा है कि उक्त मामले के आरोपी 10 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे. हालांकि, घटना को लेकर अभी कोई भी खुलकर कुछ बोलने से इनकार कर रहा है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. अपराधियों की शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !